छत्तीसगढ़ वन विभाग के कर्मचारियों का चार सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। ये हड़ताल बीते दिन गुरुवार से पूरे प्रदेश के साथ कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में एक साथ हो रही है। वहीं आज अनिश्चितकालीन हड़ताल का दूसरा दिन है। बताया जा रहा है कि लघु वनोपज विभाग में संविदा भर्ती से नाराज हैं। वन विभाग के कर्मचारियों का भर्ती से प्रमोशन के मौके खत्म होने का डर है। बता दें कि इन कर्मचारियों का बैकुंठपुर के प्रेमाबाग धरना स्थल पर प्रदर्शन है।
जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुधाकर पुरी ने बताया कि यह हड़ताल चार सूत्रीय मांगों को लेकर की जा रही है। पहले चरण में बीते माह जनवरी में ज्ञापन दिया गया था, लेकिन मांगों को लेकर शासन ने ध्यान नहीं दिया। यही कारण है कि एक फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू किया है। इन कर्मचारियों की मांग लघु वनों पर संघ द्वारा उप वनक्षेत्रपाल के 180 पद के खिलाफ संविदा भर्ती की प्रक्रिया को रोकने व पूर्ववत पदोन्नत उप वनक्षेत्रपालों की सेवा लघु वनोपज संघ में यथावत रखने की है।
छत्तीसगढ वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुधाकर पुरी ने बताया कि यह हड़ताल चार सूत्रीय मांगों को लेकर की जा रही है। पहले चरण में बीते माह जनवरी में ज्ञापन दिया गया था, लेकिन मांगों को लेकर शासन ने ध्यान नहीं दिया। यही कारण है कि एक फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू किया है। इन कर्मचारियों की मांग लघु वनों पर संघ द्वारा उप वनक्षेत्रपाल के 180 पद के खिलाफ संविदा भर्ती की प्रक्रिया को रोकने व पूर्ववत पदोन्नत उप वनक्षेत्रपालों की सेवा लघु वनोपज संघ में यथावत रखने की है।
वन विभाग के कर्मचारी 24 घंटे अपने कर्तव्य का पालन करते हैं, इसलिए वन विभाग के वनरक्षकों को 2400 रुपये, वनपाल को 2800 रुपये, उप वनक्षेत्रपाल को 4200 रुपये का नया ग्रेड-पे स्वीकृत किया जाए। वन विभाग का विभागीय सेटअप विगत पृथक छत्तीसगढ राज्य बनने के बाद से पुनरीक्षित नहीं किया गया है। इससे कार्य क्षेत्र एवं कर्मचारियों की संख्या में बहुत ज्यादा असंतुलन है, जिससे वन एवं वन्यप्राणी की सुरक्षा प्रभावित हो रही है। पुनरीक्षित विभागीय सेटअप तत्काल लागू किया जाए समेत अन्य मांगे शामिल हैं। इस दौरान धरना स्थल पर जिलाध्यक्ष सुधाकर पुरी, सचिव बालेश तिवारी सहित समस्त कर्मी मौजूद रहे।
चार सूत्रीय मांग को लेकर वन कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी…..
You must be logged in to post a comment.

+ There are no comments
Add yours