भैयालाल राजवाडे की क्षेत्र के जनता को सौगात…..मिले 12 सडको के लिए 77 करोड

Estimated read time 1 min read

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कोरिया जिले को राज्य सरकार ने करोडो़ की सौगात दी है। प्रदेश के पूर्व मंत्री और बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाडे ने कहा जो पहले कभी नहीं हुआ, वो अब होगा मोदी व सायराज सारे बड़े बड़े काम होंगे, धन की कोई कमी नहीं होगी। इस बात का विश्वास सरकार ने जनता को दिलाया है।
बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े ने विधानसभा बजट सत्र 2024-25 में बैकुंठपुर विधानसभा के लिए विभिन्न विकास कार्य हेतु सड़क सड़क निर्माण हेतु 77 करोड़ का बजट में प्रावधान कराया है । जिसे क्षेत्र में वर्षों से लंबित पड़े सड़कों के निर्माण कार्य में मिल का पत्थर साबित होगा। भैयालाल राजवाड़े ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान बजट में 3.5 किलोमीटर पहुंच मार्ग के लिए 7 करोड़ । पुसला से केराझरिया 5 किलोमीटर पहुंच मार्ग 10 करोड । अमरपुर से चिरमिरी 5 किलोमीटर मुख्य जिला मार्ग 10 करोड । बिशनपुर से सालका बाईपास निर्माण 7 किलोमीटर 7 करोड । डूमरबहरा से भंडारपारा 1.5 किलोमीटर पहुंच मार्ग 3 करोड । तिलवनडांढ से दुधनिया 3 किलोमीटर पहुंच मार्ग 6 करोड। छिदिया से शिवपुर 4 किलोमीटर पहुंच मार्ग 8 करोड । गिरजापुर से जामडी 6 किलोमीटर पहुंच मार्ग 6 करोड । छिंदिया से तेंदुआ 2 किलोमीटर पहुंच मार्ग 4 करोड रुपए । आनि हाई स्कूल से खाडा 5 किलोमीटर पहुंच मार्ग 10 करोड । बिशनपुर से बनखेतापारा 2.5 किलोमीटर पहुंच मार्ग 5 करोड । बैकुंठपुर से बिलासपुर मार्ग झुमका नाला पर वर्षों से लंबित पुल एवं पहुंच मार्ग दो करोड रुपए ।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours