बैकुण्ठपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री ने भैयालाल राजवाड़े ने अयोध्या में रामलला दर्शन के लिए पूर्व मंत्री प्रतिनिधि एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य रेवा यादव को रामलला के भक्तो की कठिनाई दूर करने दर्शन प्रभारी नियुक्त किया है । अपने नियुक्ति पत्र में उन्होंने कोरिया कलेक्टर को लिखे पत्र में श्री राजवाडे ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा अयोध्या में रामलीला दर्शन हेतु प्रत्येक जिले से दर्शनार्थियों को भेजा जाना है। जिसे प्रत्येक जिले में प्रभारी नियुक्त किया जाना है। इसी क्रम में रेवा यादव की नियुक्ति दर्शन प्रभारी के तौर पर किया जा रहा है जिससे दर्शन के इच्छुक लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। रेवा यादव ने दर्शन प्रभारी बनाये जाने पर कहा कि मैं बजरंगीबली का भक्त हॅू इसलिए लिए रामलला की सेवा से बडा सुख मेरे लिए दूसरा कोई और नही हो सकता है। उन्होने कहा कि अयोध्या में जो भी भक्त रामलला के दर्शन को जाना चाहता है वो किसी भी प्रकार की मदद के लिए उनसे मिल सकता है।
रेवा यादव बने रामलला दर्शन प्रभारी, अब नही होगी भक्तो को कठिनाई
Estimated read time
0 min read
You May Also Like
More From Author
Cancel reply
You must be logged in to post a comment.

+ There are no comments
Add yours