भ्रष्टाचार और गुटबाजी से लडना चुनौति के समान
विगत़ दो वर्षों से जिला अस्पताल बैकुण्ठपुर का बंटाधार करने वाले जिला अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर ए. के. करण को उनके तमाम राजनीतिक पहुॅचो एवं जी हजूरियों व परौकारी के बावजूद पद का एक्सटेंशन नहीं मिल पाया। शासन द्वारा जारी आदेश में तकरीबन डेढ़ दशकों से जिला अस्पताल बैकुण्ठपुर में पदस्थ डॉ. राजेंद्र बांसरिया को जिला अस्पताल बैकुण्ठपुर का अस्पताल अधीक्षक बनाया गया है। गौरतलब हो कि डॉ. बंसरिया जिला अस्पताल बैकुंठपुर में हड्डी रोग विशेषज्ञ के तौर पर विगत डेढ दशक से अपनी सेवा दे रहे हैं । डॉ बंसरिया की छवि साफ सुथरी मानी जाती है एवं अपेक्षा लगाया जा रहा है कि उनके अस्पताल अधीक्षक बनने से 2 सालों से भ्रष्टाचार का केंद्र बनी जिला अस्पताल में राजनिति से उठकर सभी का सहयोग लेकर मरीजो को एक बार फिर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी ।
मेरी प्राथमिकता मरीजों की सेवा
नवनियुक्त जिला अस्पताल चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेन्द्र बंसरिया ने हमसे बातचीत में कहा कि उनकी प्राथमिकता में मरीज हैं। वह मरीजों की सेवा करते रहेंगे। इसके साथ ही वह अधीक्षक की भी जिम्मेदारी निभाएंगे।

+ There are no comments
Add yours