क्षेत्र में भीषण गर्मी से लोग परेशान, अगले 48 घण्टो में मिल सकती है राहत

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर समेत पुरे जिले में होली के आते ही भीषण गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। मार्च के आखिरी सप्ताह में गर्मी के तेवर तीखे हो गये हैं। पिछले 48 घंटे में दिन के तापमान में 1 डिग्री का उछाल आया है। मंगलवार को तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि गुरुवार को 39 डिग्री दर्ज किया गया जोकि सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। स्थिति यह है कि दोपहर 10 बजे बाद ही धूप चुभने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुमान के अनुसार गुरुवार को भी दिन में तेज गर्मी पडी जबकि कभी कभी बादलो की आवाजाही रुह को आराम देती रही। हालांकि इससे तापमान में कोई परिवर्तन नही हुआ। विभाग के अनुमान की माने तो अगले एक दो दिनो में गर्मी के तेवर नरम होंगेे। बताया जा रहा है कि वर्तमान में हवा का रुख दक्षिण-पश्चिम की ओर है। इस कारण हवा में गर्माहट है। दूसरी ओर रात में हल्के बादल छाने की वजह से रात का तापमान सामान्य से ज्यादा बना हुआ है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी पूरे प्रदेश में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है। कल 29 मार्च तक मौसम इसी तरह से रहेगा। जबकि 30 मार्च के बाद मौसम बदल सकता है। 29 मार्च से एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की संभावना है। इसका 30 और 31 मार्च को प्रदेश के हिस्से में असर रहेगा। देश के पश्चिम भागो में बारिश होने से अगले 24 घ्ण्टे में तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। इससे लोगों को राहत मिल सकती है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours