बैकुंठपुर के हर्रापारा स्थित कॉर्डियल पब्लिक मे आज ग्रेजुशन डे मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम मां सरस्वती और भारत माता के छायाचित्र पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोनिका ठाकुर, गेस्ट ऑफ ऑनर जितेन्द्र गुप्ता, आर एस सेंगर, राजेंद्र सिंह, महेश मिश्रा, स्कूल के डायरेक्टर सुरेश साहू, उपस्थित सभी अभिभावक व बच्चों द्वारा दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना से किया गया।
स्कूल के डायरेक्टर ने अपने वेलकम स्पीच व विद्यालय में आगामी सत्र से प्रारंभ होने वाले नई ए आर आगमेंटेड रियल्टी तकनीक के बारे में बताते हुए कहा कि इससे बच्चे खेल खेल में पढ़ाई को आसानी से याद कर पाएंगे और कांसेप्ट को समझ पाएंगे के बारे में बताया गया।
तत्पश्चात विद्यालय के होनहार छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार हमारे बीच उपस्थित अतिथियों के द्वारा मोमेंटो व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के बेस्ट परफॉर्मेंस शिक्षक व शिक्षिको को भी अतिथियों के द्वारा प्रशस्ति प्रत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा हमारे विद्यालय के एकेडमिक कैलेंडर 2024 का विमोचन किया गया। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वचन दिया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रिंसिपल अरविंद के द्वारा आए हुए सभी अतिथियों व अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर विद्यालीन स्टाफ में अंशु, निक्की, मोनिका, कोमल, लीलावती, वर्षा, अंजिता, ऋतु, रजनी, वंदना, सोना, कृष्णा, रवि, गजाधर, सुभद्रा, आरती इत्यादि व अभिभावकगण मौजूद रहे।


+ There are no comments
Add yours