पूर्वमंत्री व बैकठंपुर विधायक भैयालाल राजवाडे कहा कि गत 13 दिसम्बर को हमारी सरकार ने शपथ के बाद से सरकार ने अपने कार्यकाल में सफलता और विश्वास के इतने कीर्तिमान रचे हैं जितना पूरे पांच वर्ष में भी कांग्रेस की सरकार नहीं कर पायी। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ में सुशासन लौट आया है, साय सरकार छत्तीसगढ़ में विश्वास की पुर्नबहाली, सुशासन के पुनरोदय के रहे हैं। कांग्रेस ने अपने कृत्यों से, जनता के साथ किये वादाखिलाफी से भरोसे का जो संकट पैदा किया था, भाजपा सरकार ने उस संकट को दूर किया है। जनता में फिर से सरकार के प्रति भरोसा बहाल हुआ है।
प्रदेश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो गारंटिया दी थी, केवल बारह हफ्ते के रिकॉर्ड समय में उनमें से अधिकांश बड़ी गारंटिया पूरी कर ली गयी हैं। भाजपा सरकार ने गरीब, किसान, महिलाओं व युवाओं के हित में बड़े फैसले लिये हैं और अल्प समय में जनता से किये वादों को पूरा करने में भाजपा सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। शासकीय भर्तियों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की पहल करते हुये हमने यूपीएससी की तर्ज़ पर परीक्षा प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया है। सीजी पीएससी परीक्षा 2021 के संबंध में प्राप्त शिकायतों की विस्तृत जांच के लिये सीबीआई को प्रकरण प्रेषित कर दिया गया है। मोदी की गारंटी के अनुरूप प्रदेश में श्रीरामलला दर्शन योजना आरंभ हो चुकी है। ऐसे ही प्रदेश के शिक्षित बेरोजगारों के हित में निर्णय लेते हुये शासकीय नौकरियों में छत्तीसगढ़ के स्थानीय नागरिकों को निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट की अवधि को पांच साल के लिये और बढ़ा दिया है। लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान निधि फिर से प्रारंभ करने व बकाया राशि प्रदान करने कि निर्णय भी लिया गया है। उन्होने कहा कि भाजपा प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों पर चुनाव बडे अतंर से जीतेगी।
प्रदेश में पूरी हुई मोदी की गारंटी, सभी 11 सीटें जीतेगी भाजपा – भैयालाल राजवाडे
You must be logged in to post a comment.

+ There are no comments
Add yours