तेज आंधी के साथ मंगलवार की दोपहर जिले के गिरजापुर क्षेत्र में हुई वर्षा से व्यापक रूप से क्षति हुई है। कई जगहों पर घरो के सीट उड गये । वहीं कई पेड़ भी इस आंधी मे गिर गए। आम एवं लीची की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। पिछले दो-तीन दिनों से हो रही वर्षा के कारण फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। मंगलवार को भी रूक-रूक कर कई स्थानो पर बारिश हुई।
गिरजापुर निवासी नसरीन बेगम ने बताया कि तूफान से उसका घर तबाह हो गया है उसकी डेढ साल की बच्ची भी सहम गई है। हम गरिब है बताये कि हमारे घर से सीट उड गया है अब हम कहा जाये । विदित हो कि मंगलवार को दोपहर बाद क्षेत्र में बेहद तेज आंधी के साथ हुई बारिश जकर लोगो का नुकसान किया है। यही नही तूफानी हवा में कई घरो छती पहुॅचाया है। इससे दर्जनो गायों भी जख्मी हो गए।
विधायक बोले हम साथ है….करेंगे मदद
झारखण्ड में चुनाव प्रचार में व्यस्त बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े ने खबर लगते ही जिला प्रशासन को तत्काल लोगों को सहायता उपलब्ध कराने को कहा है एवं उन्होंने ग्रामीणों से कहा है कि वह उनके दुख की घड़ी में उनके साथ है लोग किसी प्रकार की तकलीफ होने पर या प्रशासन कार्रवाई न होने पर उनसे संपर्क कर सकते हैं।




+ There are no comments
Add yours