शाम ढलते ही बस स्टैंड में सजती है महफिल

जिला मुख्यालय का अंतर्राज्यीय बस स्टैंड इन दिनों नशाखोरों का अड्डा बन गया है। शाम ढलते 8 बजे के बाद यहां लोग बेखौफ होकर शराबखोरी करते देखे जा सकते हैं। पुलिसिया कार्रवाई नही होने से गांजा व शराब पीने वालों का यहां जमावाड़ा लगा रहता है। बैकुंठपुर बस स्टैण्ड में शौचालय के सामने अक्सर ही शराब की खाली बोतले खुले में देख जा सकती है। शराबियों ने कानून को भी ताक पर रख दिया है। सार्वजनिक स्थलो पर शराब का सेवन करने वाले नियम-कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। जहां बेखौफ होकर लोग शराब पी रहे हैं पर इन्हें रोकने वाला कोई नहीं है। ताक पर नियम-कानून के मुताबिक, सड़क या पब्लिक प्लेसेज पर शराब बेचना और शराब पीना अपराध है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours