लगभग एक सप्ताह पहले कलेक्टर कोरिया ने सड़कों पर मवेशियों को लेकर आदेश तो जारी कर दिए थे लेकिन अब तक इस आदेश का पालन नहीं हो पाया है। जिसके चलते अब भी शहर की सड़कों पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा लग रहा है। जिसके चलते हादसे हो रहे में आवारा मवेशी हादसे का कारण बन रहे थे। दरअसल सप्ताह भर पहलेे कलेक्टर कोरिया विनय कुमार लंगेह ने आवारा मवेशियों को सड़कों हटाने के आदेश नगरपालिका और जनपद के अधिकारियो को दिये थे। साथ ही पशु अतिचार अधिनियम के तहत पशुपालकों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न हाईवे पर जहां दुर्घटना होती है उन्हें चिन्हित किया गया है। हाईवे पर घूमने वाले आवारा पशुओं को नजदीकी गौठानों में शिफ्ट करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

पशुओं मालिकों पर कार्यवाई के निर्देश

कलेक्टर कोरिया ने शहर की सडको पर डेरा जमाये हुए आवारा पशुओं को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। कलेक्टर ने निर्देश दिया है कि सड़क पर घूमने वाले मवेशियों के मालिकों पर कार्यवाई व जुर्माना वसूला जाएगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours