समिति में किसानो खाद्ध-बीज और नगद लिमिट का नही ले पा रहे लाभ

प्राधिकृति अधिकारी ने अगजले दो दिनो में समिति के सूचारु कार्य करने का दिया आश्वाशन

कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में सहकारिता विभाग की हठधर्मिता के कारण किसानों को समिति के चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ रहा है आज तारीख तक जामपारा समिति में न तो खाद-बीज का भंडारण कराया गया है और ना ही किसानों को वितरण किया जा सका है । इस संबंध में जब हमने जामपारा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष कमल सिंह ध्रुव से पूछा तो उनका कहना था कि हाई कोर्ट के आदेश के कारण समिति में कार्य नहीं हो पा रहा था । 02 दिन के अंदर किसानों में खाद-बीज का वितरण शुरू हो जाएगा ।

2100 से अधिक किसानो का भविष्य अधर में

गौरतलब होकि प्रदेश में इस बार मानसून समय पूर्व बताया जा रहा है जिसे देखते हुए प्रदेश में अर्ली मानसून की बारिश 02 से 03 जून के मध्य शुरू होने की बात कही जा रही है । जिसे देखते हुए जामपारा समिति के 2100 से अधिक पंजीकृत किसानों का भविष्य अधर में नजर आ रहा है।

सहकारिता विभाग की मनमानी का नतीजा

मानसून को देखते हुए इतनी जल्दी किसानो को खाद-बीज का वितरण किया जाना संभव नजर नहीं आ रहा है। लगातार देखा जा रहा है कि सहकारिता विभाग के कुछ लोगों के द्वारा जामपारा समिति को विवादित करने का प्रयास के तहत षडयंत्र पूर्वक कार्य किया जा रहा है। यही कारण है कि समिति प्रबंधक होते हुए भी गलत तरीके से एक अन्य समिति प्रबंधक को जामपारा का समिति में प्रबंधक का कार्य करने भेज दिया गया।

अब तक संचालक मंडल का गठन नही

दूसरी ओर दिसम्बर 2023 में सत्ता बदलते ही सभी समितियां के संचालक मंडल को भंग कर दिया था। क्या इसके उपरांत आज तक नये संचालक मंडल का गठन नहीं किया जा सका है। साजिस के तहत कार्य को अंजाम देने हेतु अब तक नये संचालक मंडल के अध्यक्ष एवं सदस्य निर्वाचित नहीं किए गए हैं और इन परिस्थितियों में जामपारा समिति में सहकारिता विभाग के द्वारा एक प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है जो अध्यक्ष के स्थान पर कार्य कर रहा है । जबकि शासन के तय नियमों के अनुसार संचालक मंडल के भंग होने के 06 महीने के भीतर नई संचालक मंडल का गठन किया जाना आवश्यक है । किंतु बैकुंठपुर में सहकारिता विभाग के मनमाने तरीके से किए जाते रहे हैं वो बहुत कुछ बया कर रहा है।

अधिकारी के आदेश के 17 दिन बाद भी नही दिया प्रभार

समिति जामपारा के प्राधिकुत अधिकारी कमल सिंह ध्रुव के द्धारा 03.05.2024 को जामपारा धान खरीदी प्रभारी अजय कुमार साहू संस्था के कार्यालय में लगा ताला समय पर खोलने एवं समिति के कंप्यूटर को समिति के कर्मचारियों के लिए कार्य करने हेतु देने निर्देशित किया गया था। किन्तु अजय कुमार साहू के द्धारा आज तक आज तक जामपारा के समिति प्रबंधक प्रभाकर सिंह को प्रभार नही दिया गया है।

15 हजार से अधिक आश्रित लोगो पर पडेगा असर

समिति से आश्रित 15 हजार से अधिक लोगो की मुख्य फसल धान की बोनी पर असर पडना तय है। यही कारण है कि पैक्स कम्प्यूटराइजेशन के अंतर्गत डी.सी.टी.-02 के पश्चात् के कार्य को समय-सीमा में नही किया जा सका। किसानों का खाता ऋण पोस्टिंग, नया केसीसी बनाना, नया ऋण वितरण हेतु खरीफ सीजन 2024-25 के लिए खाद बीज का अग्रिम एवं नया केसीसी लिमिट सभी कार्य प्रभावित हो चुका है।

अधिकारी बोले 02 दिन के अंदर समिति में काम होगा शुरु

इस संबंध में जब हमने जामपारा समिति के प्राधिकृत कार्यकारी कमल सिंह ध्रुव से पूछा तो उनका कहना था कि हाई कोर्ट के आदेश के कारण समिति में कार्य नहीं हो पा रहा था । 02 दिन के अंदर किसानों में खाद-बीज का वितरण शुरू हो जाएगा ।

फैक्ट फाईल……..

जामपारा समिति में पंजीकृत कुल किसान – 2113
अब तक समिति में खाद्ध-बीज का भण्डारण – 00
किसानो में खाद्ध-बीज व नगद वितरण – 00
पिछले वर्ष में 21 मई तक समिति से बांटे थे लोन – 1.5 करोड

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours