कोरिया भाजपा के कददावरो ने झारखंड में झोंकी ताकत…… गिना रहे मोदी की उपलब्धियां

Estimated read time 1 min read

छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद बीजेपी के सांसद, विधायक, मंत्री, पदाधिकारी सहित सभी कददावर नेताओ की फौज झारखण्ड में उतार दी है। जो अपने अपने दिये गये क्षेत्रो में पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। केंद्र सरकार की उपलब्धि बताने के साथ ही झारखंड के अलग अलग लोकसभा क्षेत्रो में वही की सरकार की कमियां गिना रहे हैं।

खत्म होगी पिता-पुत्र के भ्रष्टाचार पॉलिटिक्स – भैयालाल राजवाडे

छत्तीसगढ़ के पूर्वमंत्री व बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाडे राजमहल लोकसभा में प्रभारी के तौर पर जिम्मेदारी का निर्वाहन प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और राजमह के विधायक अनंत ओझा के साथ मिलकर कर रहे हैं। श्री राजवाडे ने दावा करते हुए कहा कि बीजेपी से बेहतर विकल्प झारखण्ड के लिए कोई और नहीं है क्योंकि जिस प्रकार पिछले 15 वर्षों से झारखण्ड का शोषण किया गया है। उसके विदाई का झारखण्ड की जनता ने मन बना लिया है।

झारखण्ड की जनता इस चुनाव को भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनाने के सुनहरे अवसर के रूप में देख रही है। जिसका प्रभाव इस लोकसभा में ही नही बल्कि आगामी दिनो में यहा के विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। कहा है कि झारखंड में इस बार के चुनाव से राज्य को पिता-पुत्र के भ्रष्टाचार की पॉलिटिक्स से मुक्ति मिलेगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्य के संसाधनों की जैसे खुली लूट मचाई है, उससे जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। यह लोकसभा चुनाव सिर्फ विकसित भारत के संकल्प का चुनाव नहीं है। यह चुनाव देश को परिवारवाद, भ्रष्टाचार और लालफिताशाही से मुक्ति दिलाने का भी चुनाव है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब चुनाव में अपनी हार तय मानकर नये बहाने खोजने लगी है।

जनता ने उन्नति के लिए भाजपा को जिताने लिया संकल्प – देवेन्द्र तिवारी

कोरिया जिले के भाजपा के जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, झारखंड के गिरिडीह लोकसभा चुनाव अभियान में कोरिया की बेटी, प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, इस अवसर पर झारखंड किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह, गोमिया विधानसभा प्रभारी शशि तिवारी, बाघमारा विधानसभा प्रभारी एवं भाजपा जिलामहामंत्री बलरामपुर संजय सिंह गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में प्रचार में अपनी ताकत झोके हुए है।

इस दौरान देवेन्द्र तिवारी ने झारखण्ड के जेएमएम सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस ने पिछले वर्षो में प्रदेश को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाकर रखा है। पिछले 10 वर्षों में केंद्र की हर कल्याणकारी योजनाओं में अड़ंगा लगाकर यहा की जनता को शोषित बनाकर रखा है। अब झारखण्ड की जनता ने प्रदेश की उन्नति के लिए भाजपा को जिताने का संकल्प कर लिया है।

400 पार नारा नही, हमारा विश्वास है – शैलेश शिवहरे

गिरिडीह लोकसभा के टुंडी विधानसभा क्षेत्र में चुना प्रचार में व्यस्त, अबकी बार 400 पार फिर एक बार मोदी सरकार के नारे के साथ कोरिया भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे इन दिनो व्यस्त हैं। वो लगातार क्षेत्र के शक्ति केंद्र प्रभारियों के साथ चर्चा कर बूथ समितियों के माध्यम से घर-घर पर्ची, प्रचार सामग्री भेजते हुए जनसंपर्क अभियान तेज कराने का कार्य कर रहे हैं। श्री शिवहरे कहते है कि इस बार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा केन्द्र में 400 सीटो के साथ सरकार बनाने जा रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours