नगर पालिका ने बारिश से पूर्व शहर की सभी छोटी बड़ी नालियों की साफ -सफाई शुरू करा दी है। नगर पालिका बैकुंठपुर के अध्यक्ष नविता शिवहरे ने कहा कि शहरवासियों को पालिका के साथ सफाई व्यवस्था में साथ देने की जरूरत है। नगर पालिका ने पहले दिन जिन नालियों की सफाई की, वह गंदगी से भरी हुई थी। यहां पालिका ने कई बार सफाई की, लेकिन लोग नालियों में ही कचरा डाल रहे हैं। ऐसा न हो कि बारिश में लोगों को अपनी ही गलती का खामियाजा भुगतना पड़ जाए। उन्होने कहा कि पालिका की टीम को कड़ाई करते हुए नालियों की सफाई करनी चाहिए।

30 मई तक से सभी वार्डों में साफ हो जाएगी नाली

नगर पालिका नविता शिवहरे ने कहा कि 30 मई से पूर्व ही बैकुंठपुर शहर के सभी वार्डों की सभी नालियों की सफाई कर दी जाएगी। वही पर इंजिनियर अनामिका एक्का ने बताया शहर प्रतिदिन कचरा निकाला जा रहा है। ले शहर में अब आबादी, मकान व दुकान ज्यादा बढऩे के साथ कचरा भी बढ़ गया है। उन्होंने लोगों से अपील भी की कि कचरा नाली में न फेंके। घर-घर आने वाली दीदियों को कचरा दें या फिर एक निश्चित जगह पर कचरा फेंके। नालियों में कचरा फेंकने से बारिश के दिनों में शहरवासियों को ही परेशानी होगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours