राजीव गांधी जी देश में संचार क्रांति के अग्रदूत व पंचायती राज के जनक माने जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव की पुण्यतिथि मानायेगी। इस सबंध में जानकारी देते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने बताया कि शहीद दिवस के रूप में 21 मई मंगलवार को दोपहर 12 बजे राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय बैकुठंपुर में मनाया जाएगा। जिसमें कांग्रेस के समस्त पदाधिकारीगण एवं कांग्रेस कार्यकर्ता सेवा दल, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, पिछड़ा वर्ग, आदिवासी प्रकोष्ठ, वरिष्ठ कांग्रेसी मौजूद रहंेगे। जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी देश में संचार क्रांति के अग्रदूत व पंचायती राज के जनक थे। 21 मई के दिन को राजीव गांधी जी शहीद हुए थे। राजीव जी ने लगातार फिरकापरस्त ताकतों, घृणा, आतंकवाद, अशिक्षा एवं गरीबी के खिलाफ संघर्ष किया। वे जाति, धर्म और सम्प्रदाय के संकीर्ण दायरे से देश को उबारना चाहते थे। उनका प्रयास था कि भारत पारस्परिक सद्भावना का एक ऐसा गुलदस्ता बने जो नवनिर्माण के साथ विकास की मंजिल की ओर निरन्तर बढ़ता रहे। उन्होंने भारत को आधुनिक, खुशहाल और एक मजबूत राष्ट्र बनाने में विशेष भूमिका निभाई।


+ There are no comments
Add yours