शहर और आसपास के क्षेत्र में बिना सूचना के बिजली कटौती होने के बाद भीश्ण गर्मी से लोग दिन भर हलाकान रहे। सोमवार को सुबह 10 बजे से कंपनी द्वारा मेंटेनेंस व अन्य कार्य करने के लिए बिजली काअ दी गई। जोकि दोपहर बाद 04 बजे आई। बिजली कंपनी प्रदेश सरकार की 24 घंटे बिजली सप्लाई के दावे को फैल कर रही है। बिना सूचना के कटौती के कारण कई घंटे तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश पूर्व मेंटेनेंस के नाम पर घंटों बिजली काटी की जा रही है।
पुरे क्षेत्र मे बारिश में जरा सी हवा-आंधी चलने पर बिजली बंद कर दी जाती है। कटौती के संबंध में जानकारी लेने पर वितरण केंद्र के कर्मचारी सही जवाब भी नहीं देते हैं। लोगो ने बताया कभी मेंटेनेंस तो कभी तार टूटने, ट्रांसफॉर्मर फेल होने पर बिजली बंद कर दी जाती है। सरकार 24 घंटे बिजली देने का वादा करते नहीं थकती है और कंपनी के लोग कटौती करते, एक दो दिन छोड़कर कटौती जाती है।

06 घंटे बंद रही लाइट

बिजली विभाग द्वारा बैकुइंपुर और आसपास के क्षेत्र में मेंटनेंस के नाम पर सोमवार को 06 घंटे से ज्यादा समय तक लाइट बंद रखी। इसके कारण नगरवासियों को परेशान होना पड़ा। दिनभर उमस के बीच बिजली बंद होने से लोग परेशान होते रहे।

आने वाले दिनो में भी नही मिलेगी राहत


विभाग के लोगो ने बताया कि जिले में गत शनिवार से बरसात पूर्व मेंटनेंस का कार्य किया जा रहा है। जोकि आगामी 30 मई तक चलेगा इस दौरान हर दिन कोरिया जिले के अलग अलग क्षेत्रो की सप्लाई बंद रहेगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours