पूरे जिले समेत क्षेत्र मे प्रचंड गर्मी, तपती धूप एवं लू का सीधा असर है, ऐसे मे आपदा प्रबंधन द्वारा भी सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक घर से बाहर धूप मे निकलने से मना कर दिया गया है। कोरिया जिले मे 15 जून तक गीष्मावकाश था जिसे बाद 18 जून से सभी विद्यालयों को खोलने के आदेश है। अभी लोकसभा चुनावों मे इसी तपती धूप गर्मी व हीट वेब के कारण कई शिक्षक कर्मचारियों की मौत भी हो गयी है, जिस पर ऐसी गर्मी मे चुनाव कराने को चुनाव आयोग ने भी अपनी गलती मानी है। एैसे में जिले के कई स्कूल संचालको का कहना है कि 30 जून तक गीष्मावकाश बढ़ाने जाये। और उन्होने जिले के अधिकरियो का ध्यान इस ओर आकृष्ट किया पर किसी ने इस ओर अब तक ध्यान नही दिया है।

बैकुंठपुर विधायक बोले बात करेंगे

जिले मे भीषण लू सहित इस तपन मे बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान मे रखते हुए बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाडे ने कहा कि वो मुख्यमंत्री जी से अनुरोध करेंगे कि बच्चों के हित मे जिले में स्कूलों को 30 जून तक बंद रखा जाए। बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता को देखते हुए इस पर निर्णय लिया जाये।

कलेक्टर ने कहा प्रचंड है गर्मी

कोरिया कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कहा कि जिले में इस समय प्रचंड गमी्र पड रही है। यह सही है पर जिला प्रशासन स्तर पर कोई निर्णय नही हो सकता है। हो सकता है गर्मी को देखते हुए शासन 18 से पहले कोई शासन कोई निर्णय जरुर लेगी जो सभी के हित में होगा।

18 जून को शाला प्रवेश उत्वस का आयोजन

आगामी 18 जून को शाला प्रवेश उत्सव के संबंध जिला पंचायत के मंथन कक्ष में शिक्षा विभाग विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बी.आर.सी, हाई स्कूल/हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्राचार्य तथा संकुल शैक्षिक समन्वय की बैठक में शाला प्रवेशोत्सव 2024 उत्साह के साथ शाला स्तर से लेकर जिला स्तर तक आयोजित करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए। कलेक्टर ने शाला प्रवेश उत्सव में पालको, जनप्रतिनिधियों, छात्र-छात्राओं को आमंतित्र करने की बात कही।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours