ओबीसी कोल एम्पलोइज वेलफेयर एसोसियेशन के क्षेत्रिय अध्यक्ष भूपेन्द्र यादव ने मुख्य महाप्रबंधक एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र को मांग पत्र सौपकर कहा है कि संघ द्वारा मांग जो कि मजदूरों के समस्याओं से संबंधित है आपके समक्ष उचित कार्यवाही हेतु प्रेषित है। आपसे अनुरोध है कि उक्त मांग के तहत् संघ के साथ वार्ता कर मजदूर समस्याओं का समाधान करें। उन्होने पत्र में 9 मांगो का उल्लेख करते हुए लिखा है कि
1.करोड़ो की लागत से बना महाजन स्टेडियम समुचित देखरेख न होने की वजह से ठेकेदारों द्वारा अवैध कब्जा व असामाजिक तत्वों द्वारा नशे का अड्डा बनाया गया है और स्टेडियम को क्षति पहुँचाया जा रहा है। जिसकी सुरक्षा एवं देखरेख हेतु उचित कार्यवाही की जाये। अथवा महाजन स्टेडियम में ओपन जिम की भी व्यवस्था की जाये जिससे सभी कर्मचारियों को उसका लाभ मिल सके।
- बाजारपारा, पोस्ट आफिस लाईन, में ट्रांसफार्मर न लगने की वजह से वोल्टेज की बहुत ज्यादा समस्या बनी रहती है जिससे कर्मचारी व उनके बच्चों को पढ़ाई करने में बहुत समस्या उत्पन्न होती है। जबकि उक्त कालोनियों में दो वर्ष पूर्व ओव्हर हेड वायर बिछाया जा चूका है। मजदूरों के समस्या को देखते हुये तत्काल कार्यवाही की जाये।
- जो कालरी कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चूके है जिनका पूरा भुगतान नहीं हो पाया है जबकि एसईसीएल के अन्य क्षेत्रों में भुगतान हो चूका है बैकुण्ठपुर क्षेत्र के कर्मचारियों का भी पूरा भुगतान करवाया जाये।
- क्षेत्रीय चिकित्सालय चरचा में दवाईयों व डॉक्टरों की कमी है, उसे तत्काल पूरा किया जाये।
- ओबीसी संघ द्वारा कार्यालय हेतु आवेदन मार्च 2024 में ही दिया गया था परन्तु आज दिवस तक कार्यालय आवंटित नहीं किया गया है जबकि उक्त अवधि के बाद कई आवासों का आबंटन किया गया है। परन्तु संघ के कार्यालय हेतु ध्यान नहीं दिया गया।
- बरसात से पहले कालोनियों के सभी नालियों का सफाई करवाया जाये एवं ब्लिचिंग पावडर का छिड़काव करवाया जाये।
- जिन कर्मचारियों का पदोन्नति माह जनवरी 2024 चरचा आर०ओ० में हुआ है उनका अभी तक भुगतान नियत नहीं किया गया है। जिस पर तत्काल नियत भुगतान किया जाये।
- कम्पनी आवास में जो सिन्टेक्स लगा हुआ है उसकी सफाई व मेन्टेंस करवाई जाये।
- साकेत सदन के व्यवस्था को सुधारा जाये जबकि उसका टैण्डर हो चूका है तत्काल कार्य को प्रारंभ किया जाये। साथ ही ओबीसी श्रम संघ से भी साकेत सदन कमेटी में प्रतिनिधित्व दिया जाये।


+ There are no comments
Add yours