21 जून 2024 को विष्व योग दिवस के अवसर पर न्यू लाईफ हेल्थ एण्ड एजुकेषन सोसाइटी के द्वारा संचालित न्यू लाईफ इंस्टीटयूट ऑफ नर्सिंग के बी.एस.सी. नर्सिंग के छात्र-छात्राओं द्वारा कॉलेज परिसर में विष्व योग दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने योग प्रषिक्षण प्राप्त किया। पूरे विष्व में योग दिवस की शुरूआत 2015 में हुई थी। भारत में योग को लगभग 5,000 वर्ष पुराना मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक अभ्यास माना जाता है। भारत में योग की उत्पत्ति प्राचीन समय में हुई थी जब लोग ध्यान का उपयोग अपने शरीर और मन को बदलने के लिए करते थे। दुनिया भर में योग का अभ्यास करने और योग दिवस के रूप में मनाने की एक विशेष तिथि की शुरुआत भारतीय प्रधान मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में की थी। योग सभी मनुष्यों के लिए बहुत आवश्यक और लाभदायक है यदि इसका अभ्यास सुबह के समय दैनिक रूप से सभी द्वारा किया जाए। इस दिन का आधिकारिक नाम संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। और इसे योग दिवस भी कहा जाता है। यह दुनिया भर में सभी देशों के लोगों द्वारा योग, ध्यान, वाद-विवाद, बैठक, चर्चा, विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक प्रदर्शन आदि का अभ्यास करके मनाया जाता है।
इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का 10 वां संस्करण मनाया जा रहा है। इस वर्ष का थीम है। ‘‘स्वयं और समाज के लिए योग‘‘ जिसका अर्थ है, स्वयं को अभ्यास आपको यह एहसास कराकर आत्मप्रेम और आत्म देखभाल को बढावा देने मंे मदद् करता है, योग के पारंपरिक अभ्यास से आप जितना गहराई से उतरेंगंे उतना ही आप सही स्तर के बजाय सार स्तर पर खुद को स्वीकार करने और प्यार करने के लिए निर्देषित होंगे। योग एक सदियों पुरानी कला है, जिसने दुनिया भर में लाखांे लोगों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की बेहतर स्थिति प्राप्त करने में मदद् करती हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ‘‘न्यू लाईफ‘‘ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग बैकुण्ठपुर में बी.एस.सी. नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने लुकेष साहू, मिस लक्ष्मी साहू, मिस सौम्या मेहता के मार्गदर्षन में प्राचार्य डॉ. अंजना सैम्यूल एवं समस्त फैक्लटी की उपस्थिति में योग अभ्यास किया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours