एमसीबी जिले के पूर्व डीपीएम के बूरे दिन खत्म होने का नाम नही ले रहा है। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के आदेश पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी मनेन्द्रगढ के आदेश के बाद शुलेमान खान विकाराखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनेन्द्रगढ़ को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जनकपुर विकाराखण्ड-भरतपुर के लिए तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया है। इससे पूर्व गत 4 मार्च को शुलेमान खान को एमसीबी जिले के डीपीएम के पद से हटाते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ के मिशन संचालक ने कोरिया जिले में पदस्थ आरएमएचसीएच सलाहकार पुष्पेन्द्र सोनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को एमसीबी जिले का जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का अतिरिक्त प्रभार लेने का आदेश दिया था। विदित हो कि मनेंद्रगढ़ निवासी रामनरेश की शिकायत पर प्रभारी डीपीएम शुलेमान खान एवं प्रभारी लेखपाल के विरुद्ध करवाई की बात बताई जा रही थी। बताया जा रहा है कि मिली भगत से एमसीबी जिले के गठन के बाद स्वास्थ्य विभाग में व्यापक भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जाने शिकायत की गई थी जिसके बाद से ही इनके बुरे दिन शुरु हो गये थे। जिसके बाद इनकी विभागिय जॉच चल रही है।



+ There are no comments
Add yours