खबर प्रकाशित होने के बाद कोरिया जिले का फायर सेफ्टी डिपार्मेंट हरकत में आया और उसने मीना बाजार की जांच के दौरान फायर सेफ्टी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों ने मीना बाजार में बगैर फायर सेफ्टी विभाग से एनओसी लिए मीना बाजार का संचालन करना पाया गया। जिस कारण फायर सेफ्टी विभाग ने मीना बाजार संचालक को नोटिस थमाया। इस दौरान फायर सेफ्टी विभाग के अधिकारी संजय गुप्ता ने बताया कि हमने मीना बाजार संचालक कोे 2 दिन का समय दिया है। सतुष्ट न होने पर मीना बाजार संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी गौरतलब हो कि कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के कलेक्टोरेट के बगल में मीना बाजार का संचालन नियम एवं कायदों को ताक में रखकर किया जा रहा है।
लगातार यह दिखने में आता है कि मीना बाजार के संचालन के दौरान संचालक के द्वारा शासन के किसी भी मापदंड का पालन नहीं किया जाता है। उनके द्वारा कुछ अधिकारियों को अपने पक्ष में लेकर शासन के तमाम नियम कायदों को ताक पर रखकर कार्य करने का लगातार घटनाएं सामने आती है। इससे पूर्व इसी मीना बाजार संचालक को एमसीबी जिले के कलेक्टर के द्वारा रातों-रात मनेेंद्रगढ़ से भगाया गया। जहां पर झूले से एक युवक के गिरने की घटना के बाद एमसी कलेक्टर ने मीना बाजार के खिलाफ कार्रवाई किया था ।
दूसरी ओर मीना बाजार संचालन के लिए जिले से बाहर के लोग बड़ी संख्या में आते हैं जिनका पुलिस वेरिफिकेशन नहीं किया जाता है । पुलिस विभाग भी इनके खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई नहीं करता है। वर्तमान मामले में भी पुलिस वेरीफिकेशन पर सवाल है।
बरसात के मौसम होने के कारण बिजली के तार यहां वहां लटके होने से किसी प्रकार की अप्रिय घटना कभी भी निर्मित हो सकती है इस पर विद्युत एवं अन्य संबंधित विभाग को संज्ञान में लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। विधाुत विभाग के द्धारा बैगर सुरक्षा मापको को देखे विधुत कनेक्शन कैंसे प्रदान किया जाता है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours