छत्तीसगढ के कोरिया जिले में बुद्धवार की मध्य रात्री की घटना

जीवनभर सुख दुख में साथ निभाने वाले पति-पत्नी अंतिम समय भी साथ नहीं छोड़ा। गुरुवार रात दोनों एक साथ ही दुनिया को अलविदा कह गए। क्षेत्र में दोनों की मौत चर्चा का विषय बनी रही। छत्तीसगढ के कोरिया जिले के चरचा थाना अर्तगत ग्राम सरडी के जूनापारा निवासी ठाकुर प्रसाद राजवाडे (75) और पत्नी कविलासो बाई (70) अपने मकान में सपरिवार रहते थे ।
बताते हैं कि बीती रात दंपति भोजन करने के बाद सोने के लिए चले गए थे। गुरुवार को जब सुबह परिजनो उनके कुशलक्षेम जानने के लिए पहुंचे तो दोनों को अचेत अव्यवस्था में देख हतप्रभ रह गए। उन्होंने चिकित्सकों को दिखाया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। गुरुवार को दोनो पति पत्नि का अतिंम संस्कार एक साथ किया गया। ग्रामिणो ने बताया कि ठाकुर प्रसाद किसान होने के अलावा गौ सेवक भी थे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours