पडोसी देश बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा और महिलाओ के साथ हो रहे अनाचार पर तत्काल रोकने की मांग करते हुए भाजपा महिला नेता व जिला पंचायत सदस्य वंदना राजवाडे ने कहा कि मैं बांग्लादेश में महिलाओ और हिन्दूओ पर हो रही अत्याचार दुखी हॅू। उन्होने कहा कि इस पर अपनी चिंता व्यक्त की और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आग्रह किया।
गौरतलब है कि बांग्लादेश में गत सोमवार को प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा देने के बाद से कई हिंदू मंदिरों, हिंदू समुदाय के लोगों के घरों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में तोड़फोड एवं हिन्दू घरो की बहन बेटियो के साथ अनाचार किया जा रहा है। विरोध प्रदर्शन के बाद वहा अव्यवस्था व हिन्दूओ पर अत्याचार जारी है जो रुकने का नाम नही ले रहा है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours