कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने किया जॉच….मिली अनिमितता
खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में खाद बीज भण्डारण वितरण का अनुविभागिय अधिकारी बैकुंठपुर द्वारा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति पटना पं.क्र.-540 का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण प्रतिवेदन में कई अनियमितता पाई गई है, जिसके आधार पर कलेक्टर कोरिया के द्वारा समिति प्रबंधक अनूप कुशवाहा को निलंबित करने हेतु निर्देशित किया गया।
एसडीएम के निर्देश के बाद जिले में सहायक पंजीयक ने अपने आदेश में कहा है कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में खाद बीज भण्डारण वितरण का अनुविभागिय अधिकारी (राजस्व) बैकुंठपुर द्वारा समिति पटना का निरीक्षण किया। निरीक्षण समिति में कई अनियमितता पाई गई है जिसके आधार पर कलेक्टर कोरिया के द्वारा समिति प्रबंधक पटना को निलंबित करने हेतु निर्देर्शित किया गया है। निर्देश के परिपालन में अनुप कुशवाहा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा बैकुंठपुर निर्धारित किया जाता है।
निलंबन अवधि में सहायक समिति प्रबंधक का कार्य संपादन के लिए रेखा जायसवाल लिपिक आदिम जाति सेवा सहकारी समिति पटना को अधिकृत किया जाता है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। जबकि निरीक्षण में राजेश कुमार साहू डाटा एण्ट्री ऑपरेटर की सेवा समाप्ति की कार्यवाही हेतु निर्देर्शित किया गया ।

+ There are no comments
Add yours