एक महिने में पुलिस ने एैसे 07 मामलो में 10 आरोपियों को भेजा जेल

कोरिया पुलिस को बडी सफलता मिली है जहा पर उसने शादी का झांसा देकर नाबालिक का दैहिक शोषण करने वाले एवं विगत चार महिनो से फरार चल रहे आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार नाबालिक पीड़िता ने थाना बैकुंठपुर में लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि ग्राम सिंघत निवासी समय लाल सूर्यवंशी इसको शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर दिनांक 19 अप्रैल 2024 को अपने साथ मोटरसाइकिल में ग्राम तामडाढ़ से अपने गांव सिंघत होते हुए अनूपपुर मध्य प्रदेश ले गया और किराये के मकान में रखकर इसके साथ लगातार बलात्कार करता रहा है। जिस पर से 15 जुलाई को थाना बैकुंठपुर में अपराध क्रमांक 234/2024 धारा 363, 366, 376(2) एन, बीएसएन व 04, 06 पाक्सों एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया था।

एसपी कोरिया द्वारा गंभीर अपराधो को प्राथमिकता पर लेकर आवश्यक कार्यवाही कर आरोपी के पड़ताल एवं गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। परन्तु समयलाल लगातार आँख मिचौली करते हुए फरार चल रहा था। कोरिया पुलिस, निरंतर आरोपी की पतासाजी कर रही थी एवं सायबर सेल की टीम निरंतर ह्यूमन इंटेलीजेंस एवं टेक्नोलॉजीकल इनपुट के विश्लेषण के माध्यम से जाँच में जुटी हुई थी। कोरिया पुलिस की अथक मेहनत के बाद पता चला कि आरोपी समयलाल गुजरात में छुपा हुआ है।

पुलिस अधीक्षक कोरिया सूरज सिंह परिहार के निर्देशन पर थाना बैकुंठपुर एवं चौकी बचरापोड़ी की एक विशेष टीम गठित कर गुजरात के लिए रवाना किया गया। जहाँ आरोपी समयलाल पिता रामनारायण सूर्यवंशी, उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम सिंघट को पकड़कर उससे पूछताछ किया गया। आरोपी समयलाल के द्वारा उक्त अपराध को कारित करना स्वीकार किया गया है। आरोपी के विरुद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाए जाने पर कोरिया पुलिस की टीम द्वारा प्रकरण के नामजद आरोपी समयलाल को गुजरात से अभिरक्षा में लाया गया है। उक्त आरोपी के विरूद्ध कोरिया पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours