हर घर तिरंगा अभियान देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का प्रयास
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आज बीजेपी ने बैकुंठपुर विधानसभा में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाडे ने किया। बैकुंठपुर में तिरंगा यात्रा का आरम्भ कॉलेज ग्राउन्ड से घडी चौक तक किया गया। इस दौरान यात्रा में लगभग 3 हजार लोग मौजूद थे। इस दौरान उन्होने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का प्रयास है। हर घर तिरंगा अभियान देश की आन बान शान के लिए कुर्बान होने वालों को नमन करने का मौका देता है।
श्री राजवाडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है। घर-घर तिरंगा लहराकर हमें स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति नमन की भवना को सुनिश्चित करना चाहिए। हमें राष्ट्र के प्रति समर्पित और राष्ट्र सेवा की भावना को बताता है। इसलिए हमारा फर्ज है कि हम तिरंगे की आन बान शान के लिए किसी भी प्रकार का समझौता न करें।
उन्होंने कहा, तिरंगा हमें जोड़ना सिखाता है, एक दूसरे के साथ मिलकर आगे बढ़ना सिखाता है। इसलिए अभियान को सफल बनाने के लिए हम सभी कोरिया वासियों को अपने घर पर एक तिरंगा राष्ट्र जरूर लगाना चाहिए। विशाल तिरंगा यात्रा में बीजेपी कार्यकर्ताओं की बड़ी तादाद शामिल रही। आम लोगों का भी उत्साह देखते बना।


+ There are no comments
Add yours