भैयालाल राजवाडे सूरजपुर व रेणुका सिंह बैकुंठपुर में करेंगी ध्वजारोहण
जिले में स्वतंत्रता दिवस से पहले भाजपा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। हजारों कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा में लोगों में देश प्रेम की भावना को जागरूक करने के साथ-साथ तिरंगे का वितरण भी किया जा रहा है। इस अवसर पर बैकुंठपुर विधायक व पूर्वमंत्री भैयालाल राजवाडे ने लोगो को आजादी का मतलब समझाने की नसीहत देते हुए कहा कि देश की आजादी हमें यूं ही नहीं मिली है। इसके लिए कईयो ने बलिदान दिया। 15 अगस्त नजदीक है और हमारी पार्टी हर साल तिरंगा यात्रा निकालती है। इस वर्ष भी हमने आज से इसकी शुरुआत की है। हम देशवासियों को देशप्रेम और वीर सपूतों के प्रति श्रद्धा बनाए रखने के लिए हर घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होने आम जनता एवं खासकर युवाओ से हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

भैयालाल सूरजपुर व रेणुका बैकुंठपुर में करेंगी ध्वजारोहण
जिले में आजादी का पर्व-स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। प्रदेश के पूर्वमंत्री व बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाडे पडोसी जिले सूरजपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। इसके साथ ही भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह कोरिया में तिरंगा फहराएंगी।
जिले में 01 लाख से ज्यादा झंडों की जरुरत
एक ओर जहा प्रदेश में एक ओर जहा भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान के कारण जिलेभर में तिरंगों की जबरदस्त डिमांड हो गई है। एक तो डिमांड के अनुसार सप्लाई नहीं हो पा रही है, वहीं इसकी कीमत दोगुने के करीब हो गई है। वही पर बैकुंठपुर के तिरंगा विकेता अनुराग दुबे ने बताया कि हमारे यहा तिरंगा झण्डा की किमतो में कोई परिर्वतन नही आया है उन्होने बताया कि कागत के छोटे झण्डे 5 रु, कपडा वाले 10रु तो बडे तिरंगे 15, 20, 25 से 50रु तक के उपलब्ध हैं। कोरिया़ में ही इस बार एक लाख से ज्यादा तिरंगे झंडों की जरूरत है। 15 अगस्त और 26 जनवरी को ही तिरंगे बिकते हैं। हर घर तिरंगा अभियान से पहले तिरंगे बहुत कम संख्या में बिकते थे, लेकिन अब तो हर राज्य में लाखों की संख्या में तिरंगों की जरूरत 15 अगस्त से पहले पड़ रही है।
प्रधानमंत्री केे शुरू किये अभियान का असर
भैयालाल राजवाडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव में 2022 में हर घर तिरंगा अभियान की घोषणा की थी। तब से भाजपा हर साल 15 अगस्त से पहले हर घर तिरंगा अभियान चला रही है। इसके लिए भारी संख्या में तिरंगों की जरूरत पड़ती है। आमतौर पर देशभर में ज्यादातर तिरंगों की सप्लाई सूरत से होती है।

+ There are no comments
Add yours