सीसीटीवी फूटेज से आगजनी की जाने की आशंका
बैकुंठपुर।
कोरिया जिले के सोनहत में 5 और 6 सितंबर की दरमियानी रात में कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा कपड़े की दुकान में आग लगा दी । जबकि दूकानदार का दवा है कि एक आरोपी को सीसीटीवी में भागते हुए देखा जा सकता है। मामले में पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की गई है। मामले के सबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोनहत के दुर्गा मंदिर के पास माँ वैष्णवी गारमेंट्स के नाम से कपड़े की दुकान घटना की रात में कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा दुकान को आग के हवाले कर दिया गया। दूकानदार का दवा है कि आग से 20 लाख की कीमत के कपड़े जलकर खाक हो गए। असामाजिक तत्वों के द्धारा दुकान को आग के हवाले कर दिया गया है।


+ There are no comments
Add yours