बैकुंठपुर।

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन कोरिया बैकुंठपुर में डी ए सहित अन्य मांगों को लेकर 11 सितम्बर से आंदोलन करने जा रही है। संघ ने बताया कि बुधवार को बैकुंठपुर के प्रेमाबाग में शाम 5 बजे मशाल रैली का आयोजन फव्वारा चौक से घड़ी चौक होते हुए पुनः प्रेमाबाग में समाप्त होगी । अपनी मांगो के सबंध में संघ का कहना है कि भाजपा घोषणा पत्र मोदी की गारंटी अनुसार प्रमुख मुद्दे में प्रदेश के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान 1 जनवरी 2024 से 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाए। साथ ही प्रदेश के कर्मचारियों को जुलाई 2019 से देय तिथि पर महंगाई भत्तों के एरियर्स राशि का समायोजन जीपीएफ खाते में जमा किया जाए। प्रदेश के शासकीय सेवकों को चार स्तरीय समयमान वेतनमान दिया जाए। प्रदेश के शासकीय सेवकों को 240 दिनों के बजाय 300 दिनों का अवकाश नकदीकरण स्वीकृत किया जाए। प्रदेश के शासकीय सेवकों को केन्द्र सरकार के समान गृह भाड़ा भत्ता दिया जाए। मांगो पर शासन का ध्यान आकृष्ट करने के लिए मशाल रैली आयोजित की जा रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours