सत्र् 2024-25 के लिए न्यू लाईफ नर्सिंग को आईएनसी से मिली अनुमति
बैकुंठपुर।
आज देश में सबसे बडी समस्या बेरोजगारी है वही पर पिछले एक दशक में सरकारी या गैरसरकारी क्षेत्र में रोजगार पाने की गांरटी बनकर नर्सिंग कोर्स सामने आया है। न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग, बैकुंठपुर को वर्ष 2015 से लगातार आईएनसी से सम्बद्धता/उपयुक्तता प्राप्त होने एवं क्षेत्र में बेहतर शिक्षा उपल्ब्ध कराने के कारण शैक्षणिक सत्र् 2024-25 हेतु कोरिया जिले अंतर्गत संचालित नर्सिंग संस्थानों में न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट को आईएनसी से उपयुक्तता प्राप्त हो चूका है। बताया जा रहा है कि संभाग में कुछ चुने संस्थानो को ही यह मान्यता मिल पाती है।
दुनिया भर में कोरोना के बाद आज देश दुनिया में जितनी तेजी से नए-नए हॉस्पिटलों का निर्माण हो रहा है, बीमारी एवं मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वर्तमान में ज्यादा से ज्यादा नर्सिंग पदों पर भर्ती हो रही है। बीएससी नर्सिंग उपरान्त पीजी, एमएससी नर्सिंग कोर्स किया जा सकता है। नर्सिंग अन्तर्गत कार्डियोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, आप्थेल्मोंलॉजी, आर्थापेडिक्स आदि विभिन्न क्षेत्रो में भी विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं। नर्सिंग क्षेत्र में एमफील, पीएचडी कोर्स भी किया जा सकता है।
विदित हो कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय छत्तीसगढ के कुल सचिव के द्वारा विश्वविद्यालय से सम्बद्ध समस्त निजी नर्सिंग महाविद्यालय को भारतीय उपचर्या परिषद् (आईएनसी) से उपयुक्तता प्राप्त करने के संबंध में निर्देश जारी किया गया है।
ये होगी योग्यता
बीएससी नर्सिंग में प्रवेश लेने के लिए हायर सेकेण्डरी बायोलॉजी के विद्यार्थियों के द्वारा 04 वर्षीय कोर्स किया जा सकता है। बताया गया कि इंडियन नर्सिंग काउंसिल द्धारा संशोधित बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के अनुसार अब बायोलॉजी अनिवार्य कर दिया गया है। बीएससी नर्सिंग में प्रवेश के लिए सत्र 2024-25 में व्यापम द्वारा आयोजित प्री नर्सिंग टेस्ट की मेंरिट सूची में अभ्यार्थी को अपना स्थान बनाना होगा।
इनमें मिलेगी नौकरी
बीएससी नर्सिंग कोर्स पूर्ण करने उपरान्त शासकीय, अर्धशासकीय, एनजीओ, इंडस्ट्रीयल नर्स, आर्म्ड फोर्स, ड्रग कंपनी, कम्यूनिटी हेल्थ नर्सेस, क्लिनिक केयर सेंटर, काउंसलिंग सेंटर एवं नर्सिंग संस्थान में शैक्षणिक, सैद्वांतिक एवं ब्यावहारिक प्रशिक्षण हेतु रोजगार की प्रचुर संभावनाए है। न्यू लाईफ संस्थान बैकुंठपुर में विगत वर्षों से उतीर्ण विद्यार्थीयों को रोजगार शासकीय, निजी एवं जॉब प्लेसमेन्ट एसईसीएल अन्तर्गत संचालित विभिन्न हॉस्पिटल्स एवं डिस्पेन्सरी में स्टॉफ नर्स के पदों पर हुआ है

+ There are no comments
Add yours