बैकुंठपुर।
06 सितम्बर को मेन रोड सोनहत में उसकी मां वैष्णवी गारमेंट नामक कपड़ा दुकान में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा दुकान के शटर का ताला तोड़कर दुकान को आग के हवाले कर दिया गया है। घटना स्थल में एफएसएल एवं सायबर सेल कोरिया की टीम को घटना स्थल का सूक्ष्मत से निरीक्षण करने हेतु भेजा गया था। जाँच के दौरान सी.सी.टी.व्ही फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में देखा गया, जिसकी निरंतर पता तलाश की जा रही थी। उक्त प्रकरण में विवेचना के दौरान एक अपचारी बालक पर घटना को अंजाम देने का संदेह हुआ। जिसे पकड़ने का निरंतर प्रयास किया जा रहा था, किन्तु वो अपने निवास स्थान से फरार हो जाता था, इसी बीच मुखबीर से सूचना मिली कि वह अपने निवास स्थान पर उपस्थित है, जिससे उसके परिजनों के समक्ष उसे उसके घर के बाहर घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया।

+ There are no comments
Add yours