नशे के सौदागर को मुखबीर के इशारे पर पुलिस घेराबंदी कर दबोचा

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

गत बुद्धवार को थाना प्रभारी पटना को मुखबीर से सूचने पर ग्राम डुमरिया में एक व्यक्ति प्लास्टिक बोरा में अवैध नशीली दवा बिक्री करने के लिए रखा है एवं ग्राहक का इंतजार कर रहा है। उक्त सूचना से थाना प्रभारी पटना द्वारा पुलिस अधीक्षक कोरिया को अवगत कराया गया एवं एसपी कोरिया द्वारा तत्काल उक्त आरोपी को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।


जिस पर मुखबीर के बताये स्थान पर थाना पटना से निरीक्षक विनोद पासवान एवं अन्य स्टॉफ द्वारा ग्राम डुमरिया पर तस्दीक हेतु पहुँचे। जहाँ पर मुखबीर द्वारा इशारा करके बताने पर एक व्यक्ति प्लास्टिक का बोरा रखा हुआ था, जिसे थाना पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबोचा एवं उससे नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम शहबाज अंसारी पिता जहरूददीन वारसी, उम्र 23 वर्ष निवास शिवपुर लाईन पारा थाना रामानुजनगर जिला सूरजपुर छ.ग. का होना बताया, उक्त व्यक्ति की स्वतंत्र गवाहों के समक्ष उसकी तलाशी ली गई। जिस पर उसके कब्जे से ऑनरैक्स कप सिरप 30 नग, एविल इंजेक्शन वायल 500 नग कुल कीमती 16,635 बरामद किया गया है।
औषधि निरीक्षक द्वारा नशीली दवाओं के इंजेक्शन का परीक्षण कराया गया। औषधि निरीक्षक के अभिमत के आधार पर अभियुक्त का उक्त कृत्य धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अजमानतीय अपराध होने से उक्त आरोपी को 12 सितम्बर को गिरफ्तार कर न्याययिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours