राष्ट्रीयपोषण माह अंतर्गत 0 से 6 वर्ष वजन त्यौहार का आयोजन

बैकुंठपुर।

कोरिया जिले में 0 से 6 वर्ष के बच्चों में पोषण स्तर के आंकलन हेतु 12 से 23 सितम्बर तक सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में वजन त्यौहार आयोजित किया जा रहा है। गत दिवस जिला मुख्यालय के मानस भवन में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत वजन त्यौहार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 0 से 6 बर्ष के कुल 47 बच्चों का वजन आकलन एवं ऊंचाई का मापन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य वंदना राजवाड़े एवं नगर पालिका अध्यक्ष नमिता शिवहरे एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया गया।


आयोजित कार्यक्रम में बच्चों एवं माताओं के स्वास्थ्य से संबंधित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्तनपान व बच्चों को ऊपरी आहार से संबंधित जानकारी माताओं को दी गई। साथ ही बाजार की तली भुनी खाद्य सामग्री से बच्चों को दूर रखने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में स्कूली व महाविद्यालय के छात्राओं द्वारा पोषण माह व वजन त्यौहार से संबंधित आकर्षक रंगोली व मेहंदी का प्रदर्शन किया गया। इसी प्रकार पोषण तथा स्वच्छता से संबंधित नुक्कड़ नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पौष्टिक व्यंजनों, कृषि विभाग द्वारा मिलेट्स व दलहन, उद्यानिकी विभाग द्वारा पौष्टिक हरी सब्जियों, पशुधन विकास विभाग द्वारा अंडा व दुध से उत्पाद पौष्टिक सामग्रियों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग द्वारा 72 व आयुष विभाग द्वारा 15 लोगों स्वास्थ्य प्रशिक्षण कर दवाई का वितरण किया गया तथा श्रम विभाग द्वारा 17 श्रमिकों का पंजीयन किया गया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours