बैकुंठपुर मिनीस्टेडियम में दो दिवसीय गरबा-नाइट

Estimated read time 1 min read

यूनिटी सोसल वेलफेयर सोसायटी लगातार सात वर्षो से कर रही आयोजन

बैकुंठपुर।

यूनिटी सोसल वेलफेयर सोसायटी के द्धारा विगत सात वर्षो से लगातार गरबा-नाइट का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के संबध में जानकारी देते हुए प्रखर गुप्ता ने बताया कि कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के स्कूलपारा हाई स्कूल मिनी स्टेडियम में गरबा नाइट्स का आयोजन किया गया है जोकि 7 एवं 8 अक्टूबर को आयोजित किया गया है। जिसमें शहरवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आहवान करते हुए उन्होने बताया कि आयोजन को खास बनाने गरबा नाइट में बेस्ट डांस, बेस्ट कपल डांस, बेस्ट ड्रेस, कंटीन्यूटी डांस, बेस्ट ग्रुप डांस जैसे अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार दिए जायेगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रजय जायसवाल, मंजू जीवनानी, रुची बड़ेरिया, प्रशांत शिवहरे, रवि दुबे, आशीष यादव को जिम्मेदारी दी गई है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours