बैकुंठपुर।
कोरिया जिले के नाडी विधा के विशेषज्ञ वैध अरूण शुक्ला ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के बुलावे पर तीन दिवसीय विशेष चिकित्सा व परार्मश के लिए से 25 से 28 सितंबर तक वे दिल्ली में उनके निवास पर रह कर उनको प्राकृतिक चिकित्या पद्धति और आयुर्वेद के गुण रहस्यो को प्रकट किया। इस दौरान वैध अरुण शुक्ला ने उप राष्ट्रपति व उनके परिजनों को आयुर्वेद उपचार संबंधित परामर्श दिया।
दिल्ली से लौटकर वैध शुक्ला ने बताया कि प्राकृतिक जड़ी बूटियों से उपचार के प्राचीन पद्धति के परामर्श के लिए उन्हें बुलाया गया था। यहां उन्होंने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का उपचार कर आयुर्वेद दवा सेवन की सलाह दी। इस दौरान उनकी पुत्री आचल शुक्ला भी मौजूद रही। जबकि वापसी के दौरान उप राष्ट्रपति दंपति ने वैध राज व उनकी पुत्री को डिजिटल बोलती रामायण की कॉपी भेट किया और दोबारा इलाज और सलाह के लिए आमंत्रित किया।
विदित हो कि सात साल पहले भी वैध अरूण शुक्ला परंपरागत नाडी वैद्य के रूप मे नाड़ी परीक्षण कर रोगों का निदान करने और वर्षों से अपनी उत्कृष्ट सेवा के लिए अरुण शुक्ला को उल्लेखनीय उपलब्धि व विशेष कार्य के लिए तात्कालिन मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह द्वारा विशेष रुप से सम्मानित किया जा चुका है।



+ There are no comments
Add yours