सडक पर बीखरे शरीर के अवशेष
बैकुंठपुर।
कोरिया जिले के चरचा में एनएच 43 पर रेलवे स्टेशन के समीप हाइवा की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी है। उसकी पहचान फूलपुर निवासी स्वरात 9 बजे की है बताया गया कि वह 30 वर्षीय मृतक अनीश सिंह मंगलवार की रात 9 बजे के लगभग खरवत से अपने घर फूलपुर आ रहा था।
इस दौरान मनेन्द्रगढ़ से अंबिकापुर कोयले से लदी हाईवा क्रमांक सीजी 13 एवी 5745 ने स्कूटी सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। रात का समय होने की वजह से कोई मौके पर नहीं था इस दौरान बाद में लोगों की माने तो युवक हाईवा के पिछले चके के नीचें कैसे आया इस संबंध में कोई नहीं बता पा रहा है।
मृतक की बॉडी को हाईवा के पिछले चके को जैक से उठाकर निकला गया। इस दौरान युवक के शरीर के मानस के टुकड़े एवं खून पूरे सड़क में बिखर गए थे जबकि घटना स्थल से हाईवे चालक फरार बताया जा रहा है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

+ There are no comments
Add yours