न्यू लाईफ द्वारा जिला चिकित्सालय में विश्व एड्स दिवस पर स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन

Estimated read time 1 min read

न्यू लाईफ द्वारा जिला चिकित्सालय में विश्व एड्स दिवस पर स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन


बैकुण्ठपुर- ‘‘न्यू लाईफ‘‘ हेल्थ एण्ड एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित ‘‘न्यू लाईफ‘‘ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग में छात्र-छात्राओ के द्वारा 1 दिसम्बर 2024 दिन रविवार को जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर में विश्व एड्स दिवस पर स्वास्थ्य कार्यक्रम को रैली के मध्यम से आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओ के द्वारा इस वर्ष के थीम ‘‘फाॅलो द राईट पत माई हेल्थ इज माई राईट‘‘ अथात् ‘‘सही रास्ता अपनाएँ मेरी सेहत मेरा अधिकार‘‘ मतलब एड्स की रोकथाम में समाज की अहम भूमिका के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए इस थीम को चुना गया है। विष्व एड्स दिवस मनाने का उद्धेश्य एचआईवी संक्रमण की वजह से होने वाली महामारी एड्स के बारे में हर उम्र के लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना है। एड्स आज के आधुनिक समय की सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। एच.आई.वी. एक प्रकार के जान लेवा इन्फेक्शन से होने वाली गंभीर बीमारी है, इसे मेडिकल भाषा में ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस के नाम से जाना जाता है। दुनिया भर में एचआईवी संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रत्येक वर्ष 1 दिसम्बर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। डब्ल्यू.एच.ओ. ने सबसे पहले विश्व एड्स दिवस को वैश्विक स्तर पर मनाने की शुरुआत अगस्त 1987 में की थी। यह रोग व संक्रमण चिम्पान्जी के साथ शारीरिक संबंध बनाने से हुआ था, तभी से यह मनुष्य में आ गया। एड्स या (एच.आई.वी.) के कारण एवं लक्षण (एच.आई.वी.) संक्रमित व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाने, (एच.आई.वी.) संक्रमित रक्त चढ़ाने से, (एच.आई.वी.) संक्रमित व्यक्ति के सुई का इस्तेमाल करने से एवं (एच.आई.वी.) संक्रमित माँ से बच्चे में होता है, तथा स्वास्थ्य संबंधी कर्मचारी भी इससे संक्रमित हो सकते है, तथा बचाव के लिये हमेशा नये सुई का इस्तेमाल करें, रक्त को चढ़ाने से पहले (एच.आई.वी.) जाँच कराये, एवं सुरक्षित शारीरिक संबंध बनाये। वर्ष 2008 के बाद, प्रत्येक वर्ष की थीम को विश्व एड्स अभियान (डब्ल्यूएसी) की ग्लोबल स्टीयरिंग कमेंटी द्वारा चुना जाता है। इस पूरे स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन मिसेस लुकेश साहु (ट्यूटर) एवं बी0एस0सी0 नर्सिंग के छात्र-छात्राओं के द्वारा संस्था के प्रबंधन एवं प्राचार्या डाॅ0 अंजना सेमुएल के मागदर्शन के किया गया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours