भाजपा जिला संगठन चुनाव के लिए रजनीश कुमार सिंह होंगे पर्यवेक्षक
बैकुंठपुर।
बीजेपी छत्तीसगढ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के द्धारा केन्द्रीय भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर छत्तीसगढ भाजपा संगठन चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। इसके लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कोरिया और एमसीबी जिले के लिए रजनीश कुमार सिंह को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। जिनके नेतृत्व में दोनो जिलो में भाजपा संगठन चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जायेगी।
बता दें कि दिसंबर में ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव होने हैं। इससे पहले सभी राज्यों में संगठन के चुनाव संपन्न होने हैं। इसके लिए बीजेपी ने पर्यवेकों की नियुक्ति की हैं इस बार पर्यवेक्षकों में पार्टी ने कई ऐसे नेताओं को मौका दिया है, जो राष्ट्रीय व प्रदेश के पटल पर पहली बार सामने आए हैं।

+ There are no comments
Add yours