प्रभारीमंत्री नेताम और विधायक राजवाडे तिरंगा यात्रा में हुए शामिल……..

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर

छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री तथा कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम बीती शाम 7 बजे सर्किट हाउस, बैकुंठपुर पहुंचे। इस अवसर पर बैकुंठपुर विधायक भईया लाल राजवाड़े, कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने अगवानी की।

मंत्री श्री नेताम ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में बैकुंठपुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने भारत माता की जय के नारों के साथ वीर जवानों की शौर्य को नमन किया। मंत्री श्री नेताम ने कहा ने हमारी सेना अत्यंत साहसी है। उन्होंने कहा हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत के वीर जवानों ने आतंकियों के ठिकाने को नष्ट किए हैं। उन्होंने कहा कि सेना का शौर्य और पराक्रम से हमारे देश का मनोबल बढ़ा है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम सेना के अदम्य साहस को सलाम करते हैं। हम सभी को उनका सम्मान करना चाहिए, क्योंकि उनके कारण ही हम अपने घरों में चौन की नींद सो पाते हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours