हंगामा…….तेंदूपत्ता खरीदी नही होने से नाराज ग्रामिणो ने घण्टो किया सडक जाम….08 गांवों के ग्रामीण बोले नहीं हुआ खरीदी…..ठेकेदारों पर लगाया गंभीर आरोप…..अधिकारियो के मान मनौव्वल के बाद माने ग्रामिण… खरीदी तत्काल शुरु

Estimated read time 1 min read

अधिकारियो के मान मनौव्वल के बाद माने ग्रामिण… खरीदी तत्काल शुरु

बैकुंठपुर।

01, ग्रामिणो ने किया सडक जाम

02, मान मनौव्वल करते अधिकारी

03, मौके पर सैकडो की संख्या में मौजूद ग्रामिण

04, हंगामे के बाद तेदूपत्ता की खरीदी हुई शुरु

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के सलका के सलबा चौक पर बुद्धवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे बैकुंठपुर बिलासपुर मार्ग पर घण्टो तक चक्का जाम कर दिया और सड़क पर बैठकर धरना-प्रदर्शन किया। धरने पर बैठे सभी ग्रामीण तेंदूपत्ता संग्राहक हैं जिन्हें छत्तीसगढ में हरा सोना कहे जाने वाले तेंदू पत्ता तोड़ाई के महिनो से खरीदी नही होने व कई बार वन विभाग के आला अधिकारियों से मांग करने पर खरीदी नही किये होने के चलते बुद्धवार को ग्रामीणों ने सडक पर घण्टो हंगामा और चक्का जाम कर दिया। सैकड़ों ग्रामीणों के प्रदर्शन से सडक घंटों तक जाम रहा, जिसके बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम बैकुंठपुर, एडिशनल एसपी के आश्वासन से ग्रामीणों ने अपना धरना प्रदर्शन खत्म करवाया।

08 गांव के ग्रामीणों को नहीं हुआ भुगतान

दरअसल सलका, सलबा, मीको, रोबो, भंडारपारा, करीलधुआ सहित लगभग 08 गांव के 200 से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहको ने बताया कि उनके के पास लगभग 40 हजार बंडल तेंदूपत्ता जामा हो गए हैं जिसे ठेकेदार द्वारा खरीदी से इनकार किया जा रहा है। विगत कई हफ्तों से खरीदी को लेकर आनाकानी की जा रही है आज तो हद ही हो गया जहां ठेकेदार के लोगों के द्वारा खरीदी करने से ही मना कर दिया गया । इसके बाद वाद विवाद का दौर शुरू हुआ एवं गुस्साए ग्रामीणों के द्वारा घंटे सड़क जाम किया गया ।

विधायक ने कहा नही चलेगी ठेकेदार की मनमानी

वहीं तेंदूपत्ता संग्राहकों के धरना प्रदर्शन के बाद बैकुंठपुर विधायक भईयालाल राजवाडे ने कहा कि जिले में तेंदूपत्ता ठेकेदारों का बोलबाला है अकसर इनके मनमानी की बात सामने आती रहती है अब इनकी मनमानी नही चलेगी । अपने मेहनत की कमाई पाने के लिए सैकड़ों तेंदूपत्ता संग्राहको दर-दर भटकने को मजबूर नही होना पडेगा। ठेकेदार द्वारा तेंदूपत्ता खरीदी न किए जाने से नाराज होकर, ग्रामीणों ने बैकुंठपुर में सड़क जाम कर दिया है। वे तेंदूपत्ता खरीदी न होने से परेशान हैं और अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीण तेंदूपत्ता संग्रहण करते हैं और इसे बेचने के लिए ठेकेदारों पर निर्भर रहते हैं। इस बार ठेकेदारों ने तेंदूपत्ता खरीदी नहीं की है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours