प्रभारी मंत्री नेताम पहुॅचे विधायक निवास, मिल जिले के विकास पर की चर्चा
प्रदेश के मंत्री और जिले का प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम आज अपने कोरिया प्रवास पर मुख्यालय बैकुंठपुर पहुंचे । जहां वे बैकुंठपुर विधायक के गृह ग्राम सिरडी में उनके निवास पर पहुंचे । उन्होंने कोरिया के विकास के लिए कई मुद्दों पर गहन चर्चा एवं विचार विमर्श किया । इस संबंध में प्रदेश के पूर्व मंत्री व बैकुंठपुर विधायक भईयालाल राजवाड़े के द्वारा पहले हाल-चाल लिया ।

गौरतलब हो कि बुधवार 21 मई को सुबह 10.30 बजे नेताम, बैकुंठपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत मनसुख में सुशासन तिहार 2025 के अवसर पर आयोजित समाधान शिविर में शामिल होंगे। इस शिविर में वे आमजन की समस्याओं को सुनेंगे और विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी देंगे और हितग्राही मूलक सामग्रियों का वितरण करेंगे।

दोपहर बाद 4 बजे मंत्री श्री नेताम जिला पंचायत ऑडिटोरियम, बैकुंठपुर में आयोजित पंजीयन विभाग की दस क्रांति विषयक वर्कशॉप में भाग लेंगे, जहां विभागीय अधिकारियों व आमजन को नवीन सुधारों एवं प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के समापन उपरांत वे सायं को ग्राम सनावल व्हाया भैयाथान, वाड्रफनगर के लिए रवाना होंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।




+ There are no comments
Add yours