कुडेली में 8 लीटर अवैध शराब जब्ति आबकारी विभाग की छाती चौडी
बैकुंठपुर।
जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी वृत बैकुंठपुर की टीम ने ग्राम कुडेली, जिला कोरिया में दबिश देकर 8 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जब्ति कर अपनी छाती चौडी कर रहा है। यह शराब सत्यनारायण पिता रूपसाय के कब्जे से बरामद की गई। जिला आबकारी अधिकारी ने जानकारी दी है कि आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई का नेतृत्व वृत प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी ने किया। साथ में आबकारी उप निरीक्षक आनंद राम भोई, मुख्य आरक्षक किसुन राम, बबुआ राम, आरक्षक नरेन्द्र राजवाड़े, हेमंत राजवाड़े एवं महिला नगर सैनिक रुमा ने सराहनीय भूमिका निभाई। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



+ There are no comments
Add yours