रात में सार्वजनिक जगहों पर खुले आमजम रही शराबियों की महफ़िलें
बैकुंठपुर।
रात 8 बजे के बाद शराब बिक्री पर पाबंदी है, लेकिन पीने पर नहीं। यही वजह है कि शहर के सार्वजनिक स्थानों पर रात में महफिलें जमी नजर आती है। रात 9-10 बजे के बाद ज्यों-ज्यों लोगों की आवाजाही कम होती है, खुले स्थानों पर शराब के जाम छलकाने शुरू हो जाते हैं। हालत यह है कि जहां जगह मिली वहां तीन-चार शराबी जमा हो जाते हैं और महफिल शुरू। पुलिस का डर इस कदर खत्म है कि शहर के कई स्थानो पर रात 9 बजे बाद शराबी बैठ जाते है तथा पीने के बाद बोतल फेंक चल देते हैं।






+ There are no comments
Add yours