झुमका बोट क्लब परिसर में बिखरी शराब की बोतले

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के झुमका बोट क्लब परिसर में इन दोनों शराब की बोतले बिखरी हुई देखी जा सकती हैं। इस संबंध में जब बोट क्लब के संचालक से जब भी संबंध में पूछा गया तो उसने बताया कि यह शराब की बोतल बहुत पहले से यहां बिक्री हुई है और इसके उपरान्त अपने कर्मचारियों से शराब की बोतलों की सफाई करवाने लग गये।

जिले में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए झुमका बोट क्लब की स्थापना की गई थी पर्टयकों को यहां तक लाने और लुभाने के लिए करोड़ों खर्च किए गए। कोशिश थी कि पर्यटक यहां आएं और झुमका बोट क्लब कोरिया के पर्यटन स्थलों में जुड़े। किन्तु यहा अनदेखी और लापरवाही के कारण झुमका बोट क्लब का हाल बेहाल है।

कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के द्धारा झुमका बोट क्लब एक्वेरियम व झुमका को पर्यटन प्वाइंट के रुप में विकसित करने की दिशा में कई कदम उठाये हैं। जिससे पर्यटकों को झुमका बोट क्लब में बेहतर स्थिति में मिले। गौरतलब हो कि झुमका बोट क्लब का निर्माण 2012 में एसईसीएल प्रबंधन ने इसका निर्माण कराया था। 2016 में 35 लाख की लागत से फिस एक्वेरियम बनाया गया । किन्तु अनदेखी का नतीजा ये हुआ कि अब ये सामान कबाड़ बनते जा रहे हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours