भाजपा ने रद्द किए सारे कार्यक्रम, विधायक भईयालाल ने जताया दुख
बैकुंठपुर।
गुजरात के अहमदाबाद में फ्लाइट क्रैश होने पर लगभग 250 लोगो के मारे जाने की खबर के बाद क्षेत्र में शोक की लहर। कोरिया बीजेपी ने इस दुखद घड़ी में अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए। इस दर्दनाक हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए शुक्रवार और शनिवार दो दिन होने कार्यक्रम स्थगित किए। वहीं, भाजपा ने संगठन की ओर से चल रहे अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रम भी रद्द कर दिए। बैकुंठपुर विधायक भईयालाल राजवाडे ने इस घटना पर शोक जताते हुए कहा कि गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुःखद एवं चिंताजनक है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में सभी यात्रियों एवं चालक दल के सदस्यों सहित गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की दर्दनाक मौत पर ईश्वर से इनकी आतमा के शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।

उन्होने कहा कि अहमदाबाद विमान हादसे की खबर से मन अत्यंत व्यथित है। इस त्रासदी में जिन अनमोल जीवनों की क्षति हुई, वह अपूरणीय है। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। हम सब इस कठिन घड़ी में एकजुट हैं भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ की ओर से सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करता हू।

+ There are no comments
Add yours