कार ने मारी स्कूटी को टक्कर, घर जा रही 12वी की छात्रा की मौत
बैकुंठपुर।
बैकुंठपुर में एक तेज रफ्तार कार ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार 12 वीं कक्षा के एक छात्रा की मौत हो गयी । पुलिस ने बताया कि यह हादसा गुरुवार की शाम उस समय हुआ जब छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी। मृतक छात्रा के पिता 44 वर्षीय ईश्वर दयाल कश्यप ने पुलिस को बताया कि वो ग्राम जलियाडांड थाना बैकुंठपुर के रहने वाले हैं। उनकी 16 वर्षीय पुत्री सौम्या कश्यप जो कक्षा 12 वीं की कोचिगं कर बैकुंठपुर से घर स्कूटी से लौट रही थी ।

उन्होने बताया कि उनकी पुत्री प्रतिदिन स्कूटी क्रं सीजी 16 सीई 3055 से आना जाना करती थी गुरुवार को भी प्रतिदिन की तरह वो कोचिंग कर वापस घर आ रही थी कि शाम करीब 06.30 बजे राईसमिल के पास चेर में पहुंची थी कि तभी सलका की और से होण्डा कार सीजी 16 सीके 3785 का चालक हिमांशु कुमार तिवारी पिता शशांक शेखर तिवारी उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम भाडी खालपारा द्धारा अपने कार को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए सामने से ठोकर मारकर दिया।

एक्सिडेंट के बाद सौम्या स्कूटी सहित मौके पर गिरी जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। जिसे मौके पर लोग ने एम्बुलेंस सेें इलाज के लिए जिला अस्पताल बैकुंठपुर लाया। जहा डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की ने दिया। मौके पर मौजूद लोगो का कहना है कि घटना के समय कार द्धारा छात्रा को काफी दूर तक घसीटा गया था जिससे उसकी गर्दन और कमर टूट जाने से उसकी मौत हो गई।


+ There are no comments
Add yours