जिला प्रशासन की कार्रवाई…..50 अतिक्रमणकारियो पर चला बुलडोजर का पंजा…..दुबारा अतिक्रमण किया तो खैर नही, होगी कडी कार्यवाई

Estimated read time 0 min read

दुबारा अतिक्रमण किया तो खैर नही, होगी कडी कार्यवाई

बैकुंठपुर।

सड़क पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर दुकान चलने वालो के विरुद्ध जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया। प्रशासन ने खरवत चौक के आसपास सड़क से अतिक्रमण हटवाया। प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दिया की दोबारा सड़क पर अतिक्रमण कर दुकाने लगाया तो अतिक्रमण नहीं हटाया जाएगा, दुकनदार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

जिला प्रशासन की कार्रवाई के बाद सड़क पर अतिक्रमण कर दुकान ज़माने वाला अतिक्रमणकारियो के बीच अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन अतिक्रमण हटाने से पूर्व सभी दुकनदारों को चिन्हित कर एक सप्ताह पहले ही नोटिस जारी कर दिया था।

नोटिस मिलने के बाद भी दुकनदार अपनी दुकान को सड़क किनारे लगाकर अतिक्रमण किया था। हालांकि प्रशासन के कड़े रुख को देखते हुए दुकनदारों के बीच अफरा तफरी कायम हो गया। अतिक्रमण खाली कराने के दौरान एसडीएम, तहसीलदार के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।

पिछले वर्षाे में जमकर हुआ था अतिक्रमण

जिला प्रशासन अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान की शुरुआत किया तो अधिक अतिक्रमण खरवत चौक के आसपास पाया गया। प्रशासन को इस चौक के आसपास कोे अतिक्रमण मुक्त करने में काफी समय व्यतीत हुआ था। अधिकारियो ने अवैध रूप से सड़क पर दुकान और निकाले गए सेड को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। जिन पर कार्यवाई की उनकी 50 के पास पास बताई जा रही है। इस दौरान जिला प्रशासन की टिम ने दुकनदारों को कड़े लहजे में चेतावनी दिया है। सामान को नष्ट होते देख दुकनदारों के बोलती बंद हो गई। क्योंकि जिला प्रशासन ने पहले ही चेतावनी दे दिया था।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours