विश्व योग दिवस मे न्यू लाईफ के छात्र-छात्राओं द्वारा योगाभ्यास
बैकुंठपुर।
विश्व योग दिवस के अवसर पर न्यू लाईफ हेल्थ एण्ड एजुकेशन सोसाइटी के द्वारा संचालित न्यू लाईफ इंस्टीटयूट ऑफ़ नर्सिंग के बी.एस.सी. नर्सिंग के छात्र-छात्राओं द्वारा संस्था परिसर में विश्व योग दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने योग प्रशिक्षण प्राप्त किया। पूरे विश्व में योग दिवस की शुरूआत 2015 में हुई थी। भारत में योग को लगभग 5,000 वर्ष पुराना मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक अभ्यास माना जाता है। भारत में योग की उत्पत्ति प्राचीन समय में हुई थी जब लोग ध्यान का उपयोग अपने शरीर और मन को बदलने के लिए करते थे। दुनिया भर में योग का अभ्यास करने और योग दिवस के रूप में मनाने की एक विशेश तिथि की शुरुआत भारतीय प्रधान मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में की थी। योग सभी मनुष्यों के लिए बहुत आवश्यक और लाभदायक है यदि इसका अभ्यास सुबह के समय दैनिक रूप से सभी के द्वारा किया जाए। इस दिन का आधिकारिक नाम संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। और इसे योग दिवस भी कहा जाता है। यह दुनिया भर में सभी देशों के लोगों द्वारा योग, ध्यान, वाद-विवाद, बैठक, चर्चा, विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक प्रदर्शन आदि का अभ्यास करके मनाया जाता है।

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का 11 वां संस्करण मनाया जा रहा है। इस वर्ष का थीम है। ‘‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग‘‘ जिसका अर्थ है, जो इस महत्वपूर्ण सत्य को प्रतिध्वनित करता है कि व्यक्तिगत स्वास्थ्य और ग्रह स्वास्थ्य अविभाज्य रूप से जुडे हुए हैं। योग के पारम्परिक अभ्यास से आप जितना गहराई से उतरेंगे उतना ही आप सही स्तर के बजाय सार स्तर पर खुद को स्वीकार करने और प्यार करने के लिए निर्देशित होंगे। योग एक सदियों पुरानी कला है, जिसने दुनिया भर में लाखो लोगों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की बेहतर स्थिति प्राप्त करने में मदद् करती हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ‘‘न्यू लाईफ‘‘ इंस्टीट्यूट ऑफ़ नर्सिंग बैकुण्ठपुर में बी.एस.सी. नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने लक्ष्मी साहू नर्सिंग ट्यूटर शिल्पा ठाकुर नर्सिंग ट्यूटर एवं संस्था की प्राचार्य डॉ. अंजना सैम्यूल एवं समस्त फैक्लटी की उपस्थिति में योग अभ्यास किया।

+ There are no comments
Add yours