योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सबल बनाने का सशक्त माध्यम-भईयालाल राजवाडे……11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक ने मानस भवन में किया योग…..दिया संदेश

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

दुनियाभर में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर कोरिया जिले में सुबह से योग को लेकर कार्यक्रम किए जा रहे हैं। योग दिवस के मौके पर आम और खास सभी योग करते दिखाई दिए। बैकुंठपुर के मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम में बैकुंठपुर विधायक भईयालाल राजवाडे ने योग कार्यक्रम में शिरकत की।

उन्होने कहा है कि आज विश्व तनावों से गुजर रहा है और ऐसी स्थिति में योग शांति की दिशा दिखाता है। योग दिवस को अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिलने की यात्रा का उल्लेख करते हुए श्री राजवाडे ने कहा कि भारत ने 21 जून को योग दिवस मनाने का प्रस्ताव हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी ने संयुक्त राष्ट्र में रखा था और 175 देशों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक प्रस्ताव का समर्थन नहीं था, बल्कि मानवता के हित में पूरे विश्व का सामूहिक प्रयास था।

विधायक भईयालाल राजवाडे ने कहा कि पूरे विश्व में योग प्रसार के लिए भारत आधुनिक अनुसंधान के माध्यम से योग विज्ञान को सशक्त कर रहा है। देश के प्रमुख चिकित्सा संस्थान योग पर अनुसंधान में लगे हैं। भारत का प्रयास है कि योग के वैज्ञानिक पक्ष को आधुनिक चिकित्सा प्रणाली में स्थान मिलना चाहिए।

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस बार योग दिवस की थीम एक पृथ्वी एक स्वास्थ के लिए योग स्मरण कराता है, कि किस प्रकार वर्तमान और भावी पीढ़ियों का सुखद भविष्य सुनिश्चित करने के लिए पूरा विश्व एकजुट है। उन्होंने कहा कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सबल बनाने का सशक्त माध्यम है। यह आरोग्य और एकजुटता की भावना मजबूत करता है। इस दौरान कोरिया कलेक्टर चंदन त्रिपाठी सहित अधिकारी कर्मचारी एवं शहरवासी उपस्थित रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours