बैकुंठपुर पहुॅची प्रदेश कांग्रेस सह-प्रभारी जरिता लैतफलांग…..संगठन के अलग-अलग प्रकोष्ठों और विभागों के पदाधिकारियों के साथ किया बैठक

Estimated read time 1 min read

संगठन के अलग-अलग प्रकोष्ठों और विभागों के पदाधिकारियों के साथ किया बैठक

बैकुंठपुर ।

कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और छत्तीसगढ़ सह प्रभारी जरिता लैतफलांग बीती शाम कोरिया मुख्यालय बैकुंठपुर के राजीव भवन पहुॅची । जहॉ उन्होने पहले पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इसके बाद वो आज रात पार्टी के अलग-अलग मोर्चों, विभागों और प्रकोष्ठों के जिले पदाधिकारियों के साथ बैठक किया।

रविवार को देर रात राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस सेवा दल सहित जिले के पदाधिकारियों के साथ पहली बैठक किया। इसके बाद महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस, विधिक विभाग और चिकित्सा प्रकोष्ठ सहित कई विभागों के पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग मीटिंग किया। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वेदांती तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व कांग्रेस कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष नजीर अजहर सहित कांग्रेस के सभी सदस्य मौजूद रहे।

संगठन को मजबूत किया बैठक

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की है, जिसमें उन्होंने संगठन को मजबूत करने की बात कही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से साफ कह दिया है कि हमें रेस के घोड़े चाहिए, जो स्पीड से काम कर सके। इसी को दिशा देने छत्तीसगढ़ की सह प्रभारी जरिता लैतफलांग का बैकुंठपुर दौरे को भी अहम माना जा रहा है, जिसमें वे पार्टी के विभिन्न विभागों और प्रकोष्ठों के कार्यों की समीक्षा किया और भविष्य की रूपरेखा तय की करने जा रही है।

बदलाव की सुगबुगाहट पर विराम

कांग्रेस ने संगठन के कार्यकर्ताओं को साफ कर दिया है कि ऐसे नेता बाहर होंगे जो गुटबाजी और अंदरूनी राजनीति में उलझे रहते हैं। उन्हें जिम्मेदारियों से हटाया जाएगा। कांग्रेस ने अपने बयान में कहा था कि हमें ये तय करना है कि कौन रेस का घोड़ा है, कौन लंगड़ा है और कौन बारात का घोड़ा है। ऐसे में किया, जो पदाधिकारी अपने दायित्वों को सही तरह से नहीं निभा रहे हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours