पश्चिम बंगाल बना महिलाओं के खिलाफ अपराध का गढ-भईयालाल राजवाडे
बैकुंठपुर ।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और बैकुंठपुर विधायक भईयालाल राजवाडे ने पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस, टीएमसी सरकार की आलोचना की। उन्होने कहा कि कोलकाता के लॉ कॉलेज में सामूहिक दुष्कर्म की भयावह घटना से पूरा देश बेहद दुखी है।

यह दिल दहला देने वाला है कि महिलाओं के खिलाफ इस तरह के क्रूर अपराध बंगाल से बार-बार सामने आ रहे हैं। जबकि पश्चिम बंगाल में स्वयं एक महिला मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत है। श्री राजवाडे ने आरोप लगाया कि पीड़िता के बयान से पता चलता है कि यह राज्य प्रायोजित क्रूरता है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्य आरोपी कथित तौर पर टीएमसी की छात्र शाखा का सचिव रहा है।


+ There are no comments
Add yours